Sun, Mar 8, 2026
35 C
Gurgaon

जलपाईगुड़ी में तेज रफ्तार कार की चपेट में आए श्रद्धालु, तीन की मौत और सात घायल

जलपाईगुड़ी, 3 अक्टूबर।
दशमी की रात जलपाईगुड़ी जिले में एक भयानक सड़क हादसा हुआ। धूपगुड़ी से मयनागुड़ी जाने वाले एशियन हाईवे-4 पर पुल नंबर-दो के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदते हुए एक दुकान में घुस गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब लोग दशमी पूजा पंडालों में दर्शन और प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले हुए थे। उसी दौरान तेज रफ्तार एसयूवी सड़क किनारे खड़े श्रद्धालुओं को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई। अचानक हुए इस हादसे से इलाके में अफ़रा-तफ़री मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है

पुलिस का अनुमान है कि चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया था। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। जलपाईगुड़ी जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या तीन है और घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

इस घटना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पूरे इलाके में इस हादसे के कारण संताप और दहशत का माहौल है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories