जम्मू-कश्मीर के नादेर-त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू

अवंतीपोरा, 15 मई (हि.स.)। जम्मू और कश्मीर के अवंतीपोरा के नादेर-त्राल इलाके में मुठभेड़ शुरू होने की सूचना पुलिस ने दी है। जम्मू-कश्मीर के जोनल पुलिस मीडिया सेंटर ने आज सुबह अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर कहा कि अवंतीपोरा के नादेर-त्राल इलाके में मुठभेड़ चल रही है।

पुलिस मीडिया सेंटर ने एक्स पर लिखा, ”अवंतीपोरा के नादेर, त्राल इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर लगे हुए हैं। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।” उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंगलवार को शोपियां में हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध तीन आतंकवादी मारे गए। इनमें दो की पहचान हो गई है।

यह मुठभेड़ शोपियां जिले के केलर के शुकरू वन क्षेत्र में हुई थी। एक की पहचान शोपियां के चोटीपोरा हीरपोरा निवासी शाहिद कुट्टे के रूप में हुई है। वह मोहम्मद यूसुफ कुट्टे का बेटा है। दूसरा मारा गया आतंकी अदनान शफी डार है। मोहम्मद शफी डार का बेटा अदनान शोपियां के वंडुना मेलहोरा का निवासी था। मारे गए तीसरे आतंकी की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories