Tue, Mar 3, 2026
29 C
Gurgaon

जम्मू–श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग फिर खुला, दोनों ओर वाहनों की आवाजाही शुरू

जम्मू, 10 नवंबर (हि.स.)। जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बार फिर यातायात बहाल कर दिया गया है। प्रशासन ने रविवार को छोटे और बड़े दोनों प्रकार के वाहनों को आवाजाही की अनुमति दे दी। अब श्रीनगर से जम्मू और जम्मू से श्रीनगर दोनों दिशाओं में ट्रैफिक सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित कट-ऑफ टाइम के बाद किसी भी वाहन को निकलने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने और जाम की स्थिति से बचने के लिए अपनी लाइन में चलने की सख्त हिदायत दी गई है। राजमार्ग पर ट्रैफिक पुलिस और संबंधित फोर्स की अतिरिक्त तैनाती की गई है ताकि वाहनों की मूवमेंट सुचारु बनी रहे।

इसके साथ-साथ एसएसजी रोड और मुगल रोड भी आज के लिए यातायात के लिए खुले हैं। हालांकि मुगल रोड पर बड़े वाहनों की आवाजाही केवल पुंछ से शोपियां की ओर की जा रही है, जबकि छोटे वाहन दोनों दिशाओं से गुजर सकेंगे।

जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला सबसे मुख्य मार्ग है। मौसम परिवर्तन, भूस्खलन और सुरक्षा कारणों से इस मार्ग पर समय-समय पर ट्रैफिक रोकना पड़ता है। प्रशासन ने अपील की है कि यात्री व ट्रांसपोर्टर यात्रा से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर चेक करें और नियत समय से पहले हाईवे क्रॉस करें।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories