Thu, Mar 12, 2026
32 C
Gurgaon

कान्स रेड कार्पेट पर जाह्नवी कपूर का जलवा

फिल्म निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने अपने अभिनय और मेहनत के दम पर बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। कम समय में ही उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी मजबूत जगह बना ली है और अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी उनका प्रभाव देखने को मिल रहा है। अब जाह्नवी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में शिरकत की है। रेड कार्पेट पर उन्होंने अपने देसी अंदाज से सभी का ध्यान खींचा और अपनी खूबसूरती व आत्मविश्वास से हर किसी का दिल जीत लिया।

जाह्नवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘होमबाउंड’ के प्रीमियर के मौके पर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में पहुंचीं। रेड कार्पेट पर उनके साथ फिल्म की पूरी टीम नजर आई, लेकिन सारी लाइमलाइट जाह्नवी ने अपने दिलकश लुक से बटोर ली। उन्होंने हल्के गुलाबी रंग की बेहद खूबसूरत ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह किसी परी जैसी लग रही थीं। ड्रेस के साथ जुड़ी दुपट्टे जैसी ड्रेप ने उनके पूरे लुक को शाही और अनोखा बना दिया। यह शानदार ड्रेस डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने डिजाइन की गई थी और इसे रिया कपूर ने स्टाइल किया था।

कान्स के रेड कार्पेट पर जाह्नवी कपूर के इस दिलकश लुक ने न सिर्फ लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि कई प्रशंसकों को उनकी मां श्रीदेवी की याद भी दिला दी। डाइट सब्या की मानें तो जाह्नवी ने अपने इस लुक के जरिए अपनी मां को खास तौर पर श्रद्धांजलि दी है। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूज़र ने लिखा, “जाह्नवी बिल्कुल अपनी मां जैसी लग रही हैं,” तो वहीं किसी ने भावुक होकर लिखा, “श्रीदेवी जहां भी होंगी, आज बहुत गर्व महसूस कर रही होंगी।” जाह्नवी का यह कान्स लुक इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स इसे दिल से सराह रहे हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories