जारो इंस्टीट्यूट का 450 करोड़ का आईपीओ लॉन्च, निवेशकों के लिए बड़ा मौका

0
435

जारो इंस्टीट्यूट ने स्टॉक मार्केट में रखा कदम

ऑनलाइन हायर एजुकेशन और अपस्किलिंग प्लेटफॉर्म जारो इंस्टीट्यूट ने सोमवार को 450 करोड़ रुपये का आईपीओ लॉन्च किया। इस पब्लिक इश्यू में 170 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जा रहे हैं और साथ ही 31,46,067 शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचे जाएंगे।

आईपीओ की डिटेल

कंपनी ने प्राइस बैंड 846 से 890 रुपये प्रति शेयर तय किया है। निवेशकों को बोली लगाने के लिए न्यूनतम 16 शेयरों का लॉट खरीदना होगा। यह इश्यू 25 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। शेयर अलॉटमेंट 26 सितंबर को होगा और 30 सितंबर को बीएसई व एनएसई पर लिस्टिंग होगी।

निवेशकों के लिए रिजर्वेशन

इस आईपीओ में 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए, 35% रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व किया गया है। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही 19 एंकर निवेशकों से 135 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

कंपनी की वित्तीय स्थिति

प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में जारो इंस्टीट्यूट ने 254.02 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति और 51.67 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। इस अवधि में कंपनी पर 51.11 करोड़ रुपये का कर्ज था, जबकि रिजर्व और सरप्लस 151.31 करोड़ रुपये रहा।

मैनेजमेंट और रजिस्ट्रार

इस आईपीओ के लिए नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर और बिग शेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here