जौनपुर में कपड़ा दुकान में भीषण आग, 25 लाख का माल जलकर राख

0
139

जौनपुर में कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र के मानिक चौक स्थित एक कपड़े की थोक दुकान में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की इस घटना में करीब 25 लाख रुपये का माल जलकर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

शटर से धुआं निकलता देख लोगों ने दी सूचना

दुकान मालिक अरविंद कुमार, जो दूधुरा गांव के निवासी हैं, ने बताया कि देर रात दुकान बंद थी। इसी दौरान आसपास के व्यापारियों ने दुकान के शटर से धुआं निकलते देखा। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई।

आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दुकान में रखा तैयार कपड़ा, नकदी, बिल और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जल चुका था।

शादी सीजन के कारण भरी थी दुकान

दुकान मालिक के मुताबिक शादी-विवाह के सीजन की वजह से दुकान में काफी मात्रा में कपड़ों का स्टॉक रखा गया था। इसी कारण नुकसान का आंकड़ा करीब 25 लाख रुपये तक पहुंच गया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

फायर विभाग के अधिकारी नागेंद्र नाथ द्विवेदी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। दुकान मालिक की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here