Fri, Mar 6, 2026
22 C
Gurgaon

सरदार पटेल की जयंती पर बोले मंत्री जयवीर सिंह: देश की एकता और अखंडता में रहा उनका अविस्मरणीय योगदान

सरदार पटेल को श्रद्धांजलि, यूनिटी मार्च का शुभारंभ

फिरोजाबाद, 31 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को गांधी पार्क में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का देश की एकता और अखंडता में योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने सभी से उनके आदर्शों पर चलने और स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की अपील की।

“एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारों से गूंजा गांधी पार्क

मंत्री जयवीर सिंह ने यूनिटी मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों, छात्रों और नागरिकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और स्वदेशी उत्पाद अपनाने का संकल्प कराया। पूरा गांधी पार्क “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” और “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा।

राहुल गांधी पर साधा निशाना

पत्रकारों द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी पर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि “पूरा देश राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेता। वह बचकानी हरकतें करते हैं और उनके सवालों का कोई मतलब नहीं होता।”

प्रशासनिक अधिकारी और छात्र हुए शामिल

कार्यक्रम में डीआईजी शैलेश कुमार पांडे, जिलाधिकारी रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित, विधायक मनीष असीजा, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर समेत कई अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

जिलेभर में मनाई गई जयंती

इसके अलावा जिले के कई स्थानों पर भी सरदार पटेल की जयंती मनाई गई और “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया, जिसमें आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories