Sat, Feb 14, 2026
22 C
Gurgaon

जेडीए के प्रवर्तन दस्ते की बड़ी कार्रवाई, 93 जर्जर कियोस्क और दो अवैध कॉलोनियां ढहाई

जेडीए का सख्त एक्शन

जयपुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) के प्रवर्तन दस्ते ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 93 जर्जर कियोस्कों और दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया।

उप महानिरीक्षक पुलिस राहुल कोटोकी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कुल 8 बीघा भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। जोन-04 में सांगानेर की खुली जेल के पीछे निजी खातेदारी भूमि पर “गोपी विहार” नाम से बसाई जा रही अवैध कॉलोनी में मिट्टी, ग्रेवल और डामर की सड़कों के साथ-साथ प्लॉटों की बाउंड्रीवाल और अन्य निर्माण कार्य को ध्वस्त किया गया।

दादीया में ‘श्रीनाथ एनक्लेव’ पर कार्रवाई

इसी प्रकार जोन-14 के ग्राम दादीया में लगभग 4 बीघा भूमि पर “श्रीनाथ एनक्लेव” नाम से बनाई जा रही अवैध कॉलोनी को भी तोड़ा गया। यहां सड़कें और प्लॉट सीमांकन सहित कई निर्माण कार्य चल रहे थे।

93 जर्जर कियोस्कों को तोड़ा गया

साथ ही सांगानेर की खुली जेल के पास रोड सीमा पर लगे 10 अतिक्रमणों को हटाया गया। वहीं, सरकारी भूमि पर बने पुराने और अत्यधिक जर्जर 34 कियोस्क (सांगानेर जोन-04),
38 कियोस्क (तारानगर, झोटवाड़ा, जोन-06) और
21 कियोस्क (अजमेर रोड, भांकरोटा, जोन-12) को प्रवर्तन दस्ते ने ध्वस्त किया।

जनहित में निरंतर कार्रवाई

अधिकारियों ने बताया कि जेडीए की यह कार्रवाई जनहित में की जा रही है ताकि सरकारी भूमि को अतिक्रमण और अवैध कब्जों से मुक्त कराया जा सके। प्राधिकरण ने साफ किया है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories