झाबुआ: बोलासा घाट पर सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

0
353

झाबुआ, 12 अप्रैल (हि.स.)। जिले के रायपुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बोलासा घाट पर शुक्रवार देर रात एक चार पहिया वाहन पलटने से चार लोगों की मौत हो गई, दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। देर रात में हुई दुर्घटना के बावजूद आसपास रहने वाले लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और राहत उपाय शुरू किया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी अनुसार शुक्रवार एवं शनिवार की दरमियानी रात में एक चार पहिया तूफान वाहन जो कि तेज गति से रायपुरिया की तरफ जा रहा था, चालक के नियंत्रण खो जाने की वजह से बोलासा घाट पर पलट गया, परिणामस्वरूप उसमें बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति की झाबुआ के सिविल अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हुई।

थाना प्रभारी रायपुरिया, जे आर बर्डे ने के अनुसार दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल सहित जिला अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों के नाम है, भुरु पुत्र थावरिया, दरु पुत्र थावरिया, नानसिंह पुत्र जालू एवं रेमाबाई, पति चैनू हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here