Fri, Feb 13, 2026
21 C
Gurgaon

झज्जर: पैसों के लेन-देन से जुड़ा मामला, 30 लाख रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

झज्जर, 16 सितंबर (हि.स.)। हरियाणा के झज्जर जिले में 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया, लेकिन पुलिस जांच में यह पैसों के लेन-देन का विवाद निकला। रईया गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके पास विदेशी नंबर से 25 लाख और बाद में 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की कॉल आई थी। कॉल करने वालों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह कॉल कोई संगठित गिरोह नहीं, बल्कि आपसी पैसों के विवाद का नतीजा थी। पुलिस ने इस मामले में जींद जिले के गांव आगरा निवासी प्रितुल और झज्जर जिले के गांव रईया निवासी मनीष उर्फ अरुण को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को सोशल मीडिया पर फॉलो करते थे और उनसे प्रभावित होकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह ने बताया कि आरोपी मनीष का शिकायतकर्ता से पहले से ही पैसों का लेन-देन चल रहा था। मनीष ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये उधार लिए थे और इसके बदले दोनों ने आपस में फोन बदल लिए थे। बाद में शिकायतकर्ता उस पर और पैसों की मांग करने लगा, जिससे नाराज होकर मनीष ने रंगदारी की कॉल कराने की साजिश रची।

पुलिस ने आरोपियों से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सीआईए झज्जर और थाना शहर पुलिस की संयुक्त टीम ने साइबर सेल की मदद से इस मामले को सुलझाया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से आगे और भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories