आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज अव्वल

0
328

झांसी, 8 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर आमजन को न्याय दिलाने और समय पर शिकायतों का निस्तारण कराने के लिए चलाई जा रही आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों का समय पर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने में झांसी रेंज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

शासन की ओर से संचालित जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) में अप्रैल 2025 की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट प्राप्त होने पर उपमहानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र केशव कुमार चौधरी ने बताया कि आईजीआरएस, जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर माह अप्रैल में जो शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये उनका शासन की मंशानुरूप नियत समय में विधिक निस्तारण किया गया। जिससे आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली माह अप्रैल 2025 मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के परिक्षेत्रों की रैकिंग में झांसी परिक्षेत्र ने प्रथम रैंक प्राप्त की हैl

डीआईजी ने प्रभारी आईजीआरएस/ सीसीटीएनएस उपनिरीक्षक राजेश सिंह, रेंज कोर्डिनेटर विमल कुमार श्रीवास्तव, मु.आ. देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं प्रियंका गुप्ता कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए को प्रोत्साहन के लिए नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है। डीआईजी ने परिक्षेत्र के सभी प्रभारियों को आईजीआरएस प्रणाली से प्राप्त शिकायतों का उच्चकोटि की गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने एवं जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर शासन के मंशानुरूप पूर्ण मनोयोग से विधिक निस्तारण के लिए निर्देशित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here