झारखंड: मांडर में 24 घंटे में 140.2 मिलीमीटर बारिश, येलो अलर्ट जारी

0
240

झारखंड के मांडर में 24 घंटे में 140.2 मिमी बारिश, येलो अलर्ट जारी

रांची, 25 सितंबर। झारखंड के रांची जिले के मांडर क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक 140.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान राजधानी रांची में 16 मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न इलाकों में 30 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने गर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र की वजह से झारखंड के कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है।

राज्य में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 34 डिग्री और सबसे कम लातेहार में 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि जमशेदपुर 28.4, डालटेनगंज 33.8, बोकारो 32.1 और चाईबासा 29 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here