झारखंड में गर्मी बढ़ी,पूर्वी सिंहभूम में तापमान हुआ 39 डिग्री

0
338

रांची, 27 मार्च (हि.स.)। झारखंड में

पिछले हफ्ते हुई बारिश के बाद फिर से पूरे राज्य में गर्मी बढ़ गई है। पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में तापमान बढ़कर 39 डिग्री पहुंच गया है, जबकि पलामू, गढ़वा और गोड्डा जिले में भी तापमान 38 डिग्री को पार कर गया है।

इसके अलावा पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में तापमान 37 डिग्री को पार कर गया है।

मौसम विभाग ने आनेवाले दिनों में गर्मी में और बढोत्तरी होने की आशंका व्यक्त की है। अप्रैल माह में राजधानी रांची में भी तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने की आशंका है।

वहीं राजधानी रांची में गुरुवार को दिनभर मौसम साफ रहा। सुबह में ठंड महसूस की गई, जबकि दोपहर में भारी गर्मी महसूस की गई।

गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 33.2, जमशेदपुर में 37.4, डालटेनगंज में 38.8 और बोकारो में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here