Wed, Mar 11, 2026
20 C
Gurgaon

जींद अनाज मंडी में धान 1121 और 1509 की आवक बढ़ी, किसानों को मिल रहे कम दाम

जींद में बढ़ी धान की आवक

जींद, 30 अक्टूबर (हि.स.)। अनाज मंडी उचाना में इन दिनों धान की किस्म 1121 और 1509 की आवक तेजी से बढ़ रही है। आवक बढ़ने के कारण मंडी परिसर और आस-पास के रास्तों पर जाम की स्थिति बन गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने अगले एक सप्ताह तक हाइवे स्थित अतिरिक्त मंडी में इन दोनों किस्मों की खरीद करने का निर्णय लिया है।

मंडी में रिकॉर्ड आवक

मार्केट कमेटी के आंकड़ों के अनुसार, 29 अक्टूबर तक धान 1509 की 80,427 क्विंटल और धान 1121 की 75,527 क्विंटल आवक दर्ज की गई है। तुलना में, इस साल धान 1509 की आवक बीते वर्ष से करीब 8,893 क्विंटल कम, जबकि धान 1121 की आवक 52,537 क्विंटल अधिक रही है।

दामों में गिरावट

इन दिनों मंडी में प्राइवेट बोली पर धान 1509 के दाम ₹2,300 से ₹2,960 प्रति क्विंटल, जबकि धान 1121 के दाम ₹3,150 से ₹4,000 प्रति क्विंटल तक मिल रहे हैं।
पिछले साल की तुलना में यह भाव कुछ कम हैं। उस समय धान 1509 का अधिकतम भाव ₹3,261 और 1121 का ₹4,011 प्रति क्विंटल था।

किसानों को हो रहा नुकसान

किसान सुखबीर, राजबीर और मनोज ने बताया कि बीते साल की अपेक्षा इस बार दाम कम और खर्च अधिक होने से प्रति एकड़ ₹20-25 हजार रुपये का नुकसान हो रहा है।
मार्केट कमेटी सचिव योगेश ने कहा कि अधिक आवक के चलते किसानों को अतिरिक्त मंडी में भेजा जा रहा है ताकि जाम की स्थिति से राहत मिले। उन्होंने बताया कि “किसानों की फसल आते ही तुरंत खरीदी जा रही है।”

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories