Mon, Feb 2, 2026
13 C
Gurgaon

आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब है ऑपरेशन सिंदूर: डिप्टी स्पीकर

जींद, 7 मई (हि.स.)। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आधी रात को पाकिस्तान और पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में आतंकियों के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक को हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने आतंकियों और उनके आकाओं को उन्हीं की भाषा में मुंह तोड़ जवाब बताया। कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने भी सैन्य कार्रवाई की सराहना की।आतंकियों के नौ ठिकानों को निशाना बनाने को लेकर जींद जिले में खुशी का माहौल है।

डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने बुधवार को यहां कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने भारतीयों को मारते हुए महिलाओं से कहा था कि जाकर मोदी को बता देना। आज 7 तारीख को प्रधानमंत्री मोदी ने बता दिया और आतंकियों, आतंकी संगठनों और उनके आकाओं को उन्हीं की भाषा में मुंहतोड़ जवाब दिया है। मिड्ढा ने कहा कि हमारी आर्मी ने करारा जवाब देते हुए जैश-ए-मोहम्मद को मारने का काम किया है। वह बता देना चाहते हैं कि हिंदुस्तान किसी भी तरह से कम नहीं है और आने वाले समय में आतंकवाद का पूरी तरह से सफाया किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने जो संकल्प लिया है, उसे वह पूरा कर के ही दम लेंगे।

कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने सैन्य कार्रवाई की सराहना करते हुए सोशल मीडिया पर भारत माता की जय लिखा है। फोगाट ने लिखा कि जब भी देश पर हमला होता है तो सिर्फ सरहद नहीं, पूरा हिंदुस्तान जाग उठता है। हर जवान की वर्दी में सिर्फ हथियार नहीं, बल्कि एक मां की दुआ, एक बहन की उम्मीद और एक पूरे राष्ट्र का सम्मान बंधा होता है। विनेश ने कहा कि मैं भारतीय सेना के हर वीर सपूत के साथ खड़ी हूं। ये सिर्फ लड़ाई नहीं, यह भारत की आत्मा की रक्षा है। हमारे जवान अमर हैं। उनका साहस, हमारी शान है। भारत माता की जय।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories