Mon, Feb 9, 2026
22 C
Gurgaon

जींद : सड़क हादसे में घायल को डिप्टी स्पीकर ने पहुंचाया अस्पताल

जींद, 8 मई (हि.स.)। जींद में ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। इस दौरान पास से गुजर रहे डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने अपनी गाड़ी रोकी और घायलों की मदद करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डिप्टी स्पीकर खुद घायलों के साथ अस्पताल गए और वहां उनका उपचार किया। इस दौरान डॉ. कृष्ण मिड्ढा खुद घायल की नब्ज चेक करते भी नजर आए। घायलों के उपचार के बाद डिप्टी स्पीकर अपने घर की तरफ रवाना हो गए।

बुधवार की शाम नरवाना में हरियल चौक के पास ट्रक और पिक-अप गाड़ी की भिड़ंत हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा चंडीगढ़ से वाया नरवाना होकर जींद की तरफ आ रहे थे। जैसे ही उन्होंने हादसे को देखा तो तुरंत गाड़ी रोक ली और स्पॉट पर पहुंच गए। डिप्टी स्पीकर की सिक्योरिटी में मौजूद पुलिस कर्मियों ने घायलों को पिक अप गाड़ी से बाहर निकाला और पायलट गाड़ी में बैठाकर अस्पताल के लिए रवाना कर दिया। साथ ही पीछे-पीछे डिप्टी स्पीकर भी नरवाना के सिविल अस्पताल पहुंच गए। यहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।

डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा खुद घायल की नब्ज चेक चेक करते नजर आ रहे थे। हालांकि अस्पताल का स्टाफ मौजूद था लेकिन डिप्टी स्पीकर ने खुद स्ट्रेचर के पास खड़े होकर जब तक मरीज को पट्टी करने समेत प्राथमिक उपचार नहीं दिया गया, तब तक वह देखते रहे। जब उन्हें कन्फर्म हो गया कि मरीज अब पहले से बेहतर है तो वह अपने घर के लिए रवाना हो गए। घायल को पेट, बाजू, कोहनी, टांग पर चोटें आई थी। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि उन्होंने अपना डॉक्टरी धर्म निभाते हुए घायलों का उपचार किया है। बता दें कि डॉ. कृष्ण मिड्ढा के पिता पूर्व विधायक डॉ. हरिचंद मिड्ढा भी डॉक्टर थे और डॉ. कृष्ण मिड्ढा के पास भी बीएमएस की डिग्री है। जींद में उनका अपना अस्पताल है। यहां पहले उनके पिता मरीजों का उपचार करते थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories