Thu, Feb 12, 2026
22 C
Gurgaon

जेएनयू छात्र संघ चुनाव: आज दाखिल होंगे नामांकन, चार नवंबर को होगी वोटिंग

जेएनयू छात्र संघ चुनाव के लिए आज नामांकन प्रक्रिया शुरू

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (हि.स.)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया आज से तेज हो गई है। उम्मीदवार चार नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए आज अपने नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं। चुनाव समिति की अधिसूचना के अनुसार, नामांकन पत्र 25 अक्टूबर को दोपहर दो से शाम पांच बजे के बीच वितरित किए गए थे, और आज सुबह 9:30 बजे से शाम पांच बजे तक उन्हें जमा कराया जा सकेगा।

नामांकन, बहस और मतदान की तिथियाँ तय

चुनाव समिति ने बताया कि वैध नामांकन पत्रों की सूची 28 अक्टूबर को सुबह 10 बजे प्रदर्शित की जाएगी। नामांकन वापसी की अंतिम समयसीमा उसी दिन दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। उम्मीदवारों की अंतिम सूची शाम सात बजे जारी की जाएगी और रात आठ बजे प्रचार स्थलों के आवंटन के साथ संवाददाता सम्मेलन आयोजित होगा।

प्रेसिडेंसियल डिबेट 2 नवंबर को होगी, जबकि 3 नवंबर को नो कैंपेन डे घोषित किया गया है। मतदान 4 नवंबर को दो सत्रों में — सुबह 9 से दोपहर 1 बजे और 2:30 से शाम 5:30 बजे तक होगा। लगभग 9,000 छात्र मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतगणना 4 नवंबर की रात 9 बजे शुरू होगी और परिणाम 6 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

वाम संगठनों ने बनाया साझा मोर्चा

पिछले चुनाव के अनुभव से सबक लेते हुए एआईएसए, एसएफआई और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन ने इस बार संयुक्त मोर्चा बनाने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य कैंपस में वामपंथ का पारंपरिक प्रभुत्व दोबारा हासिल करना है।

एबीवीपी के दिल्ली संयुक्त सचिव विकास पटेल ने इस गठबंधन को “राजनीतिक सुविधा का समझौता” करार दिया। पिछले चुनाव में एबीवीपी ने दस साल बाद संयुक्त सचिव पद जीतकर कैंपस में मजबूत वापसी की थी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories