जोधपुर डिस्कॉम का हैल्पर 29 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
189

जोधपुर, 3 जून (हि.स.)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम ने जोधपुर डिस्कॉम के एक हैल्पर को 29 हजार की रिश्वत लिए जाने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड जोधपुर के सहायक अभियंता कार्यालय नान्दडी में कार्यरत है। उसने परिवादी से कनेक्शन को लेकर रसीद कटवानी की बात की थी।

ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि सोमवार को परिवादी ने कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर पर उपस्थित होकर शिकायत दी। इसमें बताया किउसका एक कारखाना है। जिसमें 31.5 एचपी का बिजली कनेक्शन ले रखा है। वर्तमान में आवश्यकता नहीं होने के कारण विद्युत विभाग के नान्दड़ी कार्यालय में लोड कम करने के लिए आवेदन दे रखा है। हैल्पर द्वितीय तेजाराम ने बताया कि इस काम के लिए जो रसीद कटेगी उसके अलावा 29 हजार रूपये खर्चे के अलग से देने पड़ेगें, तभी तुम्हारा काम होगा।

इस पर ब्यूरो के डीआईजी हरेंद्र महावर के सुपरविजन में एएसपी चक्र वर्ती सिंह राठौड़ द्वारा शिकायत का सत्यापन करवाया गया। आज ट्रेपकर्ता अधिकारी निरीक्षक सुनीता डूडी मय टीम द्वारा तेजाराम हैल्पर द्वितीय, एईएन कार्यालय नान्दड़ी (जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड जोधपुर) तेजाराम को रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मामले में अग्रिम जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here