नीम के पेड़ की छंगाई करते युवक नीचे गिरा, मौत

0
281

जोधपुर, 7 जनवरी (हि.स.)। शहर के निकटवर्ती बड़ली क्षेत्र में एक युवक अपने घर पर नीम के पेड़ की छंगाई कर रहा था। पैर फिसलने से अचानक नीचे गिर गया। अस्पताल में उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया।

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि बड़ली राजपुरोहितों का बास निवासी शुभम सिंह पुत्र चैनसिंह अपने घर पर नीम के पेड़ की छंगाई कर रहा था। तब वह अचानक से पेड़ से नीचे गिर गया। उसे उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। इस बारे में उसके रिश्तेदार बड़ली राजपुरोहितों का बास निवासी दुर्ग सिंह पुत्र अचलसिंह राजपुरोहित की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here