‘जॉली एलएलबी 3’ की बॉक्स ऑफिस कमाई में सोमवार को भारी गिरावट, कुल कलेक्शन 59 करोड़

0
424

‘जॉली एलएलबी 3’ बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को झटका

19 सितंबर को रिलीज हुई ‘जॉली एलएलबी 3’ ने शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग दिखाई। पहले दिन फिल्म ने 12.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 20 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 21 करोड़ रुपये कमाए।

लेकिन चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। सोमवार को केवल 5.5 करोड़ रुपये ही जुटाए गए, जो अब तक का सबसे बड़ा डिप है। इस गिरावट के बाद फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 59 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

फ्रेंचाइज के इस तीसरे पार्ट में अक्षय कुमार और अरशद वारसी दोनों जॉली के किरदार में नजर आए हैं। सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी और अमृता राव भी पिछली फिल्मों के अपने रोल को दोहराते दिखे।

सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी यह कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 2011 में उत्तर प्रदेश के भट्टा परसौल गांव में हुई वास्तविक घटना से प्रेरित है, जिसे पर्दे पर काल्पनिक अंदाज में पेश किया गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि सोमवार का बॉक्स ऑफिस टेस्ट किसी भी फिल्म के लिए अहम माना जाता है और इस बार जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस में दर्शकों की संख्या कम होने से मेकर्स की चिंता बढ़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here