Mon, Feb 2, 2026
13 C
Gurgaon

जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा ने नई बुलंदियों को छुआ : महापौर गणेश केसरवानी

प्रयागराज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जेपी नड्डा का जन्मदिन

प्रयागराज, 2 दिसंबर (हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा का 64वां जन्मदिन मंगलवार को प्रयागराज के कीडगंज स्थित महापौर कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता इस मौके पर एकत्र हुए।

महापौर ने दी बधाई, कहा—नड्डा संगठन के कुशल कप्तान

महापौर गणेश केसरवानी ने नड्डा के चित्र पर टीका-चंदन लगाकर और मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा ने नई बुलंदियों को हासिल किया है
उन्होंने कहा—
“उनका संगठनात्मक कौशल, जनसेवा के प्रति समर्पण और राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की विचारधारा हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनके नेतृत्व में देश स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है।”

भाजपा प्रवक्ताओं ने भी की प्रशंसा

भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने कहा कि नड्डा एक कुशल संगठन शिल्पी रहे हैं और उन्होंने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत आधार दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के रूप में भी उन्होंने देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा प्रदान की है।

कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आपस में मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की।
संचालन पार्षद मुकेश कसेरा ने किया।

इस अवसर पर गौरी शंकर वर्मा, शत्रुघ्न जायसवाल, तपन भट्टाचार्य, श्रेष्ठ चौरसिया, मनीष केसरवानी, रमेश श्रीवास्तव, बाबी सोनकर, सर्वेश पांडे, हरीश केसरवानी, ईशू केसरवानी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories