जेपी नड्डा ने किया पालम और नजफगढ़ के पीएचसी का निरीक्षण

0
336

नई दिल्ली, 3 मार्च (हि.स.)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को पालम में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने मरीजों और डॉक्टरों से बातचीत की और स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने पीएचसी में पौधरोपण भी किया।

इस मौके पर उनके साथ सांसद रामवीर सिंह विधूड़ी और पालम के विधायक कुलदीप सोलंकी मौजूद थे। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा ने दिल्ली के नजफगढ़ में ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र और अस्पताल का दौरा किया। मंत्री ने केंद्र में मरीजों और कर्मचारियों से बातचीत की और निदेशक जी. कौशल्या के साथ आरएचटीसी की प्रगति रिपोर्ट का जायजा लिया। उन्होंने आरएचटीसी में एक पौधा भी लगाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here