Wed, Mar 11, 2026
20 C
Gurgaon

मां कामाख्या के दरबार में आकाश अंबानी ने की विशेष पूजा-अर्चना

– 25 बकरियां और 24 जोड़े कबूतर किए समर्पित

गुवाहाटी, 29 मई (हि.स.)। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के मुख्य संचालक मुकेश अंबानी के बड़े पुत्र आकाश अंबानी ने गुरुवार को असम के प्रसिद्ध तांत्रिक शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।

मां कामाख्या की कृपा प्राप्त करने की भावना से आकाश अंबानी ने मंदिर प्रांगण में 25 बकरियां और 24 जोड़े कबूतर छोड़कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। यह भेंट तांत्रिक परंपरा और कामाख्या सिद्धियों के अनुरूप मानी जाती है, जिसमें भक्त पशु-पक्षियों की बलि या मुक्त कर उन्हें देवी को अर्पित करते हैं।

सुबह के समय विशेष पूजा-पाठ की प्रक्रिया वैदिक और तांत्रिक विधि से संपन्न हुई। इस दौरान मंदिर प्रशासन द्वारा सुरक्षा और गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा गया।

सूत्रों के अनुसार, आकाश अंबानी इस यात्रा को पूरी तरह आध्यात्मिक और निजी मानते हुए गुवाहाटी पहुंचे थे और उन्होंने सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया।

मां कामाख्या मंदिर में अक्सर राजनेताओं, उद्यमियों और फिल्मी हस्तियों का आगमन होता रहा है, लेकिन आकाश अंबानी की यह यात्रा विशेष रूप से चर्चा में रही, क्योंकि उन्होंने पारंपरिक आस्था के साथ-साथ पशु-पक्षी समर्पण की प्रक्रिया भी पूरी श्रद्धा से निभाई।

मंदिर के एक पुजारी ने बताया कि आकाश अंबानी द्वारा की गई यह पूजा कामना पूर्ति और शक्ति उपासना से जुड़ी रही, जो मां कामाख्या के भक्तों के बीच अत्यंत महत्व रखती है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories