एबीवीपी ने गलत परीक्षा परिणाम पर बोर्ड अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ उठाई कार्यवाही की मांग

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जमा दो के गलत परीक्षा परिणाम घोषित करने के चलते छात्रों की मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या प्रयास पर बोर्ड अध्यक्ष व सचिव के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। विद्यार्थी परिषद ने साफ किया है कि ना तो गलत परिणाम बर्दाश्त होंगे और ना ही बढ़ी हुई फीस। संगठन ने साफ किया है कि वह आम छात्रों के साथ खड़ी है।

एबीवीपी के ऊना विभाग के संयोजक पुष्प राज ने वीरवार को जारी बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की लापरवाही, तानाशाही और छात्र विरोधी फैसलों के खिलाफ विद्यार्थी परिषद ने आवाज़ बुलंद की करते हुए स्पष्ट किया कि यदि 24 घंटे के भीतर बोर्ड ने कार्रवाई नहीं की, तो विद्यार्थी परिषद प्रदेशव्यापी जनांदोलन के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि जमा दो के गलत परिणाम के चलते छात्रा आत्महत्या प्रयास की न्यायिक जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 17 मई को गलत परिणाम आने के कारण एक छात्रा द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया गया। 22 मई को उसी छात्रा को पास घोषित किया गया। यह घटना शिक्षा बोर्ड की संवेदनहीनता का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने इस मामले में बोर्ड के लापरवाह अधिकारियों पर कार्यवाही की भी मांग उठाई है।

उन्होंने कहा कि संगठन परिणाम प्रबंधन विभाग सहित जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की भी मांग करता है। इसके अलावा बढ़ी हुई फीस को तुरंत वापिस लिया जाए। रीचेकिंग और रिवैल्युएशन और एसओएस छात्रों की फीस में की गई बेतहाशा वृद्धि को तुरंत वापिस लेने की भी मांग उठाई है। परीक्षा परिणामों की स्वतंत्र पुनर्समीक्षा हो और सभी प्रभावित छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories