हरियाणा के मुख्यमंत्री ने दिवंगत किशन कपूर के परिजनों से मिलकर जताई संवेदनाएं

0
502

धर्मशाला, 21 फ़रवरी (हि.स.)।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को धर्मशाला पंहुचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद एवं मंत्री दिवंगत किशन कपूर के घर पंहुचकर उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनके परिजनों से मुलाकात की तथा अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री नायब सिंह शुक्रवार सुबह 11:15 बजे धर्मशाला के साई ग्राउंड हेलीपैड पर उतरे। इसके बाद वह सड़क मार्ग द्वारा भाजपा नेता दिवंगत किशन कपूर के घर पंहुचे तथा उनके परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इसके बाद वह अपने सरकारी हेलीकॉप्टर से वापिस चंडीगढ़ लौट गए।

गौरतलब है कि बीते एक फरवरी को पूर्व सांसद किशन कपूर का 74 वर्ष की आयु में उपचार के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया था। किशन कपूर धर्मशाला से पांच बार विधायक रहे जिसमें वह तीन बार मंत्री भी रहे। वहीं एक बार वह कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद भी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here