हप्पो गैंग के चार गुर्गे मैक्लोडगंज से गिरफ्तार, जिम ट्रेनर की हत्या करने के बाद से थे फरार

धर्मशाला, 28 मार्च (हि.स.)। पंजाब में मोहाली के साथ लगते खरड़ में बहुचर्चित जिम ट्रेनर हत्याकांड में शामिल हरप्रीत हप्पो गैंग के चार आरोपितों को मैक्लोडगंज से गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना मैक्लोडगंज की टीम ने पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त आपरेशन में इन चारों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने उक्त आरोपितों से दो देसी पिस्तौल, 10 जिंदा राउंड और मैगज़ीन भी बरामद किए हैं। मैक्लोडगंज पुलिस ने उन्हें पंजाब पुलिस को सौंप दिया है।

एसएसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि इन चारों को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, पंजाब पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

गौरतलब है कि बुते 31 जनवरी 2025 को पंजाब के खरड़ में एक जिम ट्रेनर गुरप्रीत सिंह की हत्या कर फरार हो गए थे। यह चारों एक फरवरी, 2025 को पुलिस स्टेशन सिटी खरड़, एसएएस नगर, पंजाब में दर्ज एक हत्या के मामले में वांछित थे। हत्या के दौरान इस्तेमाल की गई गाड़ी और अपराध स्थल से भागने के लिए इस्तेमाल की गई गाड़ी भी धर्मशाला में पुलिस ने बरामद किया है।

एसएसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पंजाब पुलिस की गुप्त सूचना पर उन्हें मैक्लोडगंज से पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके पास से दो देसी पिस्तौल, 10 जिंदा राउंड और दो मैगजीन जब्त की गई हैं। उन्हें एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, पंजाब पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि उन्हें उनके विदेशी गिरोह के आकाओं द्वारा पंजाब में लक्षित हत्या करने का काम सौंपा गया था।

एसएसपी ने बताया कि उक्त अपराधियों का जिला कांगड़ा में स्थानीय लिंक और कनेक्शन तो नही था इसका भी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देशी अवैध हथियारों की जब्ती और जघन्य अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित करने के कांगड़ा पुलिस के प्रयास परिणाम दिखा रहे हैं और हम हर तरह से जिले को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories