Sat, Mar 7, 2026
33 C
Gurgaon

कन्नौज में बारात में बवाल! शौचालय विवाद में दूल्हे ने पड़ोसी पर चाकू से किया हमला

कन्नौज शौचालय विवाद दूल्हा हमला — उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में सोमवार सुबह एक शादी समारोह में बड़ा बवाल मच गया। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर बनवारी गांव में शौचालय उपयोग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

शौचालय उपयोग पर हुआ विवाद

रविवार रात गांव के राधा मोहन कश्यप की बेटी की बारात फर्रुखाबाद जिले के बहादुरगंज तराई गांव से आई थी। सुबह छह बजे कुछ बाराती पड़ोसी सत्येंद्र कुमार के घर के बाहर बने निजी शौचालय का उपयोग करने लगे। सत्येंद्र की पत्नी सोनी ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने।

गुस्से में दूल्हे ने किया हमला

थोड़ी देर बाद दूल्हा खुशीराम खुद भी शौच के लिए पहुंचा। जब सत्येंद्र ने मना किया तो दूल्हा भड़क गया और झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते दूल्हे ने अपनी शेरवानी से चाकू निकाला और सत्येंद्र पर हमला कर दिया। बचने की कोशिश में चाकू सत्येंद्र के सीने के बाएं हिस्से में जा घुसा।

महिलाओं और परिवार पर भी हमला

सत्येंद्र की चीख सुनकर उसका भाई जितेंद्र पहुंचा तो उसे भी बारातियों ने पीट दिया। बीच-बचाव करने आई घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई।

पुलिस ने दूल्हे समेत चार बाराती पकड़े

सूचना मिलते ही छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी विष्णुकांत तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दूल्हे खुशीराम और उसके तीन साथियों को हिरासत में लिया। घायल सत्येंद्र और जितेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुकदमा दर्ज, विदाई रुकी

पुलिस ने सत्येंद्र की पत्नी सोनी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूल्हे की गिरफ्तारी के कारण विदाई की रस्म पूरी नहीं हो सकी। फिलहाल कन्नौज शौचालय विवाद दूल्हा हमला मामले में पुलिस फोर्स मौके पर तैनात है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories