कानपुर: अल्युमिनियम कारोबारी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, परिवार दर्शन को गया था

कानपुर, 14 नवंबर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नजीराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को 30 वर्षीय अल्युमिनियम कारोबारी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसके परिवार वाले घाटमपुर स्थित कुष्मांडा देवी मंदिर दर्शन करने गए थे।

नजीराबाद थाना प्रभारी राजकेसर ने बताया कि मृतक विपिन दुबे, राजा शंकर दुबे का बड़ा बेटा था और परिवार की अल्युमिनियम फैब्रिकेटिंग की दुकान देखता था। उसकी शादी वर्ष 2018 में पूजा नामक महिला से हुई थी और दो छोटे बच्चे भी हैं।

परिवार के मुताबिक शुक्रवार सुबह विपिन ने पिता से कहा कि वह दुकान खोल लें और परिवार मंदिर दर्शन के लिए निकल जाए। इसके बाद पिता राजा शंकर, मां प्रमिला और छोटा भाई सचिन घाटमपुर चले गए। विपिन दुकान से पैदल निकला और कुछ देर बाद गुमटी क्रॉसिंग के पास पहुंचकर ट्रेन के आगे कूद गया।

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। नजीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही मंदिर दर्शन को गए परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और सभी तुरंत कानपुर लौट आए।

मृतक के पिता और परिवारजन रोते-बिलखते रहे। फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। नजीराबाद थाना प्रभारी राजकेसर ने बताया कि “प्रारंभिक जांच में कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है। परिवार से पूछताछ और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।”

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories