Wed, Feb 18, 2026
19 C
Gurgaon

आलिया को ‘नेपो किड’ कहने वालों पर भड़के करण जौहर

आलिया भट्ट बॉलीवुड की उन प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने अब तक कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाकर दर्शकों से भरपूर प्यार भी पाया है। इसके बावजूद आलिया को अक्सर ‘नेपोटिज्म’ यानी भाई-भतीजावाद के मुद्दे पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। हाल ही में फिल्म मेकर करण जौहर ने आलिया भट्ट को ट्रोल किए जाने और उन्हें ‘नेपो किड’ कहे जाने पर आलोचकों को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने आलिया का बचाव करते हुए कहा कि जो लोग इस तरह की बातें करते हैं, वे “इस दुनिया के सबसे मूर्ख लोग” हैं।

करण जौहर ने आलिया का पक्ष लेते हुए कहा, “क्या आपने ‘हाईवे’, ‘उड़ता पंजाब’, ‘राजी’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फिल्में देखी हैं? उनकी फिल्मोग्राफी पर एक नजर डालें। अगर आप अभी भी उन्हें ‘नेपो किड’ कहते हैं, तो आप इस ग्रह पर सबसे बेवकूफ व्यक्ति हैं, और कोई भी आपकी मदद नहीं कर सकता।”करण ने आलिया के अभिनय करियर का जिक्र करते हुए विभिन्न भूमिकाओं में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के उदाहरण दिए। उन्होंने ‘हाईवे’ में एक अपहृत लड़की, ‘उड़ता पंजाब’ में एक बिहारी प्रवासी श्रमिक, ‘राजी’ में एक भारतीय जासूस और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में एक वेश्या की भूमिका निभाई। इन सभी फिल्मों में उनके अभिनय की आलोचकों द्वारा भी प्रशंसा की गई है। इन बयानों के माध्यम से करण जौहर ने आलिया भट्ट के अभिनय की प्रशंसा करते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि सिर्फ उनके पारिवारिक पृष्ठभूमि के कारण उनकी सफलता को ‘भाई-भतीजावाद’ का लेबल देना अनुचित है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories