करूर हादसे की सीबीआई जांच की मांग, टीवीके ने मद्रास हाई कोर्ट में दाखिल की याचिका

करूर हादसे की सीबीआई जांच की मांग, टीवीके ने मद्रास हाई कोर्ट में दाखिल की याचिका

मदुरै, 29 सितंबर (हि.स.) – तमिलागा वेट्ट्री कज़गम (टीवीके) ने करूर भगदड़ हादसे की जांच सीबीआई या किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग की है। इस संबंध में टीवीके चुनाव अभियान प्रबंधन विभाग के महासचिव आधव अर्जुन की ओर से वकील अरिवजगन ने सोमवार को मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ में याचिका दाखिल की।

वकील अरिवजगन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि करूर की भगदड़ में 40 लोगों की मौत गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ही रात में सभी शवों का पोस्टमार्टम किया गया, जबकि नियमों के अनुसार यह दिन में होना चाहिए। सवाल उठाया गया कि रातों-रात डॉक्टर कहां से बुलाए गए और क्या वे इस काम के लिए योग्य थे?

टीवीके का कहना है कि इस हादसे के पीछे साजिश की आशंका है, इसलिए राज्य सरकार को खुद इसकी जांच नहीं करनी चाहिए। याचिका के माध्यम से अदालत से मांग की गई है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच सीबीआई को सौंपी जाए।

याचिका में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए। आरोप है कि हादसे के दौरान पुलिस ने करूर के लोगों पर बेवजह लाठीचार्ज किया और बिजली आपूर्ति रोक दी, जिससे हालात और बिगड़ गए।

टीवीके ने दावा किया कि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के कुछ सदस्य पहले ही सोशल मीडिया पर इस तरह की घटना की आशंका जता चुके थे। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि भीड़ और यातायात बाधा के कारण टीवीके नेता विजय की गाड़ी को धीमी गति से चलाया गया, जिससे निर्धारित स्थल पर पहुंचने में देरी हुई। टीवीके ने डीएमके के जिला प्रभारी और पुलिस प्रशासन पर भीड़ में अफरा-तफरी फैलाने का आरोप लगाया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories