Mon, Feb 16, 2026
21 C
Gurgaon

काठमांडू में हालात सामान्य, हटाया गया कर्फ्यू

काठमांडू, 29 मार्च (हि.स.)। राजशाही समर्थकों के हिंसक प्रदर्शन, तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के बाद शुक्रवार शाम चार बजे लगाया गया कर्फ्यू शनिवार की सुबह सात बजे से हटा दिया गया है। कर्फ्यू हटाने के साथ ही जनजीवन सामान्य होने लगा है। काठमांडू जिला प्रशासन कार्यालय ने शनिवार सुबह कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया । प्रमुख जिलाधिकारी ऋषिराम तिवारी ने बताया कि स्थिति सामान्य होने के कारण सुबह सात बजे से काठमांडू के जिन क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया था, उसे हटा लिया गया है। गया।

इसी बीच जिला प्रशासन ने सेना को भी सड़कों से वापस भेज दिया गया है। प्रमुख जिलाधिकारी ने बताया कि जनजीवन सामान्य बनने के बाद सेना की आवश्यकता नहीं है। इसलिए उन्हें बैरक में वापस भेज दिया गया है। कल जिस जगह पर पर सबसे अधिक नुकसान हुआ था, लोग उस जगह को देखने के लिए पहुंच रहे है। काठमांडू के चौक चौराहों पर सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी देखी जा सकती है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को हिंसक झड़प के बाद काठमांडू के मैतीघर मंडला से लेकर संसद भवन तक, नयन बाणेश्वर से पुराने बाणेश्वर तक, कोटेश्वर से लेकर बालकुमारी तक और जड़ीबूटी से लेकर सिनामांगल तक के क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया था। साथ ही सेना व पुलिस लगातार पूरी रात गश्त करती रही।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories