कठुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 9.31 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

कठुआ पुलिस की सटीक कार्रवाई, हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

कठुआ पुलिस ने नशा तस्करों पर नकेल कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बिलावर थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर एक व्यक्ति को 9.31 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।

सूचना पर लगी पुलिस की टीम

एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के निर्देश पर एसएचओ बिलावर इंस्पेक्टर जहीर मुश्ताक की अगुवाई में पुलिस दल ने धर्मकोट-धार रोड पर नाका लगाया। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को मांडली से फिंतर की ओर पैदल आते देखा। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन टीम ने तुरंत पीछा कर उसे पकड़ लिया।

बरामद हुआ नशा और मोबाइल

तलाशी में उसके पास से 9.31 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी की पहचान मोहम्मद सादिक उर्फ शिकू, पुत्र शेरू, निवासी गलक, तहसील रामकोट, जिला कठुआ के रूप में हुई है।

मामला दर्ज, जांच जारी

इस संबंध में बिलावर थाना में एफआईआर संख्या 163/2025, यू/एस 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी कई नशा तस्करी मामलों में शामिल रहा है।

पुलिस की चेतावनी

कठुआ पुलिस ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ जागरूक रहें और ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories