केरिपु बल ने कोलेंग कैम्प में सिविक एक्सन कार्यक्रम के तहत खेल मेला का किया आयोजन

जगदलपुर, 30 जनवरी (हि.स.)। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 80 बटालियन के कमाण्डेंट जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत फुटबॉल, वॉलीबॉल और क्रिकेट खेल मेला का आयोजन कोलेंग कैम्प जिला बस्तर में किया गया। जिसमें नक्स्ल प्रभावित अंदरूनी क्षेत्र से टीमो ने हिस्सा लिया, जिसमें चंदामेटा, भद्रीमॉउ, नेतानार, गुड़ीयापदर कोलेंग, सल्फीपदर, कांदानार, काशीरस पटनमपारा, पटेलपारा, किचकरश कोलावाड़ा और रनधारीरस गांवों के बच्चों ने खेल मेला के इस आयोजन में भाग लिया। आयाेजित खेल मेला का आज गुरुवार काे समापन किया गया, जिसमें विजेता टीमो का विवरण इस प्रकार है, नेतानार-फुटबॉल, कोलेंग-क्रिकेट और भद्रीमॉउ- वॉलीबॉल में विजेता रहे। जिन्हें जगदलपुर रेन्ज और छग. सेक्टर में खेलने का अवसर प्राप्त होगा एवं प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

खेल मेला कार्यक्रम में ग्रामीणों व स्कूली बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल खेल मेला कार्यक्रम की सरहना की। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 80 बटालियन के कमाण्डेंट जितेन्द्र कुमार द्वारा ग्रामिणों को खेल कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक हिस्सा लेने के लिए आभार व्यक्त किया साथ ही ग्रामिणों से उनके विकास एवं सहयोग के लिए भविष्य में भी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन का अश्वासन दिया,। उन्हाेने कहा कि आगे जो लोग मुख्य धारा से बिखर गये हैं उन्हें मुख्य धारा से जुड़ने की अपील की। इस अवसर पर 80 वी वाहिनी के अन्य अधिकारी सुबीर राय, पुरुषोत्तम कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी), प्रदीप कुमार, बालकिशन यादव, (सहायक कमाण्डेंट), डॉ. महेश शर्मा (पीएचसी. कोलेंग) अधिनस्थ अधिकारी, जवान और समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories