Tue, Feb 17, 2026
19 C
Gurgaon

रिलीज होने वाले दिन ही लीक हुई ‘केसरी-2’, मेकर्स की मेहनत पर फिरा पानी

पिछले काफी समय से अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी: चैप्टर-2’ चर्चा में बनी हुई थी। जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को आखिरकार आज, यानी 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आर. माधवन और अनन्या पांडे भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। कहानी, अभिनय और निर्देशन की तारीफ हो रही है।

रिपोर्ट्स की मानें तो ‘केसरी: चैप्टर-2’ की रिलीज के कुछ ही घंटों बाद फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म टेलीग्राम, फिल्मीजिला, तमिलरॉकर्स और मूवीरुल्ज जैसी पायरेसी वेबसाइट्स पर में उपलब्ध हो गई है। इन प्लेटफॉर्म्स से लोग फिल्म को मुफ्त में डाउनलोड कर रहे हैं, जिससे सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या पर असर पड़ने की आशंका है। इस लीक का सीधा असर फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई पर पड़ सकता है, जो मेकर्स के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।

यह फिल्म मशहूर वकील सी. शंकरन नायर की जीवनी पर आधारित है, जो जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद जनरल डायर की भूमिका को बेनकाब करने के लिए ब्रिटिश हुकूमत से दो-दो हाथ करते हैं। फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है, जबकि इसके निर्माता करण जौहर हैं। इसमें अक्षय कुमार एक जुझारू वरिष्ठ वकील सी. शंकरन नायर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में कोर्ट रूम ड्रामा बेहद दमदार तरीके से पेश किया गया है, जो दर्शकों को बांधे रखता है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories