Thu, Mar 5, 2026
33 C
Gurgaon

खूंटी में कचरे का अम्बार: मुरहू बाजार में फैली गंदगी से जनता बेहाल, प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

मुरहू बाजार में फैली गंदगी, जनता परेशान — प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग

खूंटी, 31 अक्टूबर (हि.स.)। मुरहू बाजार और मुख्य चौक इन दिनों कचरे के ढेर से पटे पड़े हैं। लगातार बढ़ रही गंदगी और दुर्गंध से स्थानीय लोगों का जीवन दूभर हो गया है। राहगीरों का बाजार में चलना-फिरना मुश्किल हो गया है, वहीं संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।

प्रशासनिक लापरवाही पर जनता नाराज

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मुरहू प्रखंड के उप प्रमुख अरुण साबू ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार उप विकास आयुक्त को लिखित आवेदन दिया, लेकिन हर बार सिर्फ औपचारिक कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि “स्वच्छ भारत मिशन के तहत दो साल पहले कचरा बाइंडिंग मशीन लगाई गई थी, पर विभागीय लापरवाही के कारण उसका उपयोग नहीं हो रहा है।”

जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

जानकारी के अनुसार, मुरहू बाजार की सफाई का टेंडर जिला परिषद द्वारा दिया गया था, पर ठेकेदार ने अब तक कचरा नहीं हटाया। उप प्रमुख ने बताया कि जांच के आदेश तो हुए, लेकिन परिणाम आज तक शून्य रहा।

जनता ने लगाई गुहार, स्वच्छ वातावरण की मांग

अरुण साबू ने प्रेस के माध्यम से जिला उपायुक्त, खूंटी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि “मुरहू की जनता स्वच्छ वातावरण की हकदार है। यदि प्रशासन ठोस कदम उठाए तो समस्या तुरंत सुलझ सकती है।”

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories