खूंटी में सड़क हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई स्कूटी, जीजा-साले की मौत

0
251

🔹 पिपरा टोली में देर रात हादसा

Khunti Road Accident में गुरुवार देर रात दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
खूंटी थाना क्षेत्र के पिपरा टोली में स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गई।

हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

🔹 मुंडन समारोह से लौट रहे थे

मृतकों की पहचान बिरहु मोड़ निवासी प्रदीप महतो और रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के कुली गांव निवासी संदीप प्रजापति के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार दोनों डोड़मा में आयोजित एक मुंडन समारोह में शामिल होकर स्कूटी से वापस खूंटी लौट रहे थे।
प्रदीप महतो के घर से लगभग एक किलोमीटर पहले यह हादसा हो गया।

🔹 परिवार में मचा कोहराम

प्रदीप महतो के बड़े भाई संदीप महतो ने बताया कि दोनों रिश्ते में जीजा-साले थे और पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

अचानक हुई इस दुर्घटना से परिवार में मातम पसर गया है।

🔹 पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया।
इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here