किर्स्टी कोवेन्ट्री बनीं आईओसी की पहली महिला और अफ्रीकी अध्यक्ष

0
566

नई दिल्ली, 21 मार्च (हि.स.)। ज़िम्बाब्वे की किर्स्टी कोवेन्ट्री को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की नई अध्यक्ष चुना गया है। वह 131 साल के इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला और पहली अफ्रीकी बनी हैं। साथ ही, वह इस पद को संभालने वाली सबसे युवा उम्मीदवार भी हैं।

41 वर्षीय कोवेन्ट्री, जो पहले ज़िम्बाब्वे की खेल मंत्री रह चुकी हैं, 23 जून को आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगी। वह थॉमस बाख का स्थान लेंगी, जिन्होंने अपने अधिकतम 12 साल के कार्यकाल को पूरा किया है।

कोवेन्ट्री पहले भी आईओसी में एक अहम भूमिका निभा चुकी हैं। उन्होंने 2018 से 2021 तक बाख के नेतृत्व वाली कार्यकारी बोर्ड में एथलीट प्रतिनिधि के रूप में सेवा दी थी।

उनकी नियुक्ति ओलंपिक आंदोलन के लिए एक बड़ा बदलाव है। उन्हें आगामी आठ वर्षों के लिए यह ज़िम्मेदारी दी गई है। उनके सामने कई महत्वपूर्ण चुनौतियां हैं, जैसे खेल और वैश्विक राजनीति के बीच संतुलन बनाना, 2028 लॉस एंजेलेस ओलंपिक की तैयारी को सुचारू रखना और 2036 ओलंपिक के मेजबान शहर का चयन करना। भारत और मध्य पूर्व इस मेजबानी की दौड़ में प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here