पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश के क्षेत्र पाटन जनपद पंचायत में इस बार भाजपा की कीर्ति नायक अध्यक्ष बनी

0
784

रायपुर, 5 मार्च (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री और पाटन विधायक भूपेश बघेल के गढ़ और गृह ग्राम पाटन में भाजपा ने सेंध लगा दी है। पाटन जनपद पंचायत में भाजपा ने 25 में 18 सदस्यों के साथ बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा की कीर्ति नायक को पाटन जनपद पंचायत में मंगलवार को अध्यक्ष चुन लिया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पाटन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को फिर बड़ा झटका लगा है। क्योंकि यहां निकाय चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था, जबकि अब पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस अपना अध्यक्ष नहीं बना पाई। अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया के दौरान भाजपा पर्यवेक्षक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने भाजपा के समस्त जनपद सदस्यों और पाटन क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं से सामूहिक विचार विमर्श किया तत्पश्चात जनपद सदस्यों और वरिष्ठ नेताओं से वन टू वन चर्चा करके रायशुमारी की और व्यापक मंथन के बाद कीर्ति नायक को भाजपा का प्रत्याशी अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया ।साथ ही भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए व्हिप जारी किया। पर्यवेक्षक राजेन्द्र कुमार पाध्ये की निगरानी में समस्त जनपद सदस्य सामुहिक रुप से जनपद कार्यालय पंहुचे और भाजपा की अधिकृत अध्यक्ष प्रत्याशी के लिए मतदान किया। अध्यक्ष पद पर भाजपा ने 25 में से 18 वोट हासिल करके ऐतिहासिक जीत दर्ज की। अध्यक्ष चुनाव के उपरांत उपाध्यक्ष पद के लिए पर्यवेक्षक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने जनपद सदस्य कमलेश वर्मा का नाम भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार के रूप में घोषित किया। उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा ने 25 में से 18 वोट लेकर एकतरफा जीत हासिल की।

जनपद पंचायत के चुनाव में कांग्रेस समर्थित और निर्दलीय आठ जनपद सदस्यों ने भाजपा का दामन थाम लिया है।पाटन जनपद में हुए पंचायत चुनाव में भाजपा का आंकड़ा अब 18 तक पहुंच गया है। जिसमें 10 बीजेपी समर्थित सदस्य चुनाव जीते थे, लेकिन अब कांग्रेस और निर्दलीय को मिलाकर आठ जनपद सदस्य और भाजपा की तरफ आ गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here