Tue, Feb 10, 2026
15 C
Gurgaon

बरोटी और मंडप विद्यालयों में आयोजित किशोरी मेले में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की झलक

बरोटी और मंडप विद्यालयों में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किशोरी मेले का आयोजन

मंडी, 06 नवम्बर (हि.स.)। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बाल विकास परियोजना अधिकारी, धर्मपुर के तत्वावधान में आज पीएम श्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोटी और आदर्श मॉडल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडप में किशोरी मेले का आयोजन किया गया। बरोटी में 86 और मंडप में 65 किशोरियों ने इस मेले में भाग लिया।

प्रतियोगिताएं और जागरूकता सत्र
कार्यक्रम में चित्रकला, नारा लेखन और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें प्रत्येक विद्यालय की 25-25 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन पर्यवेक्षक सुमना सर्कल बरोटी और रमन सिंह ठाकुर सर्कल मंडप ने किया, जबकि अध्यक्षता क्रमशः प्रधानाचार्य रमेश पालसरा और अनिल कुमार ने की।

मासिक धर्म स्वच्छता पर जानकारी
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों पूजा और अनिका ने किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता और इससे जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने किशोरियों को अपने अभिभावकों से खुलकर संवाद करने का आह्वान किया। अध्ययन के अनुसार प्रदेश की लगभग 83.4 प्रतिशत किशोरियाँ मासिक धर्म के दौरान मंदिर नहीं जातीं और 53 प्रतिशत इस अवधि में भोजन नहीं बनातीं, जो सामाजिक कुरीतियों को दर्शाता है।

योजना के उद्देश्यों की जानकारी
पर्यवेक्षक सुमना और रमन सिंह ठाकुर ने किशोरियों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की गतिविधियों और उद्देश्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस प्रकार के कार्यक्रम किशोरियों को सामाजिक और शैक्षिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories