Tue, Feb 10, 2026
26 C
Gurgaon

किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों के घेरे में चार आतंकवादी, चल रही है मुठभेड़

किश्तवाड़, 23 मई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छात्रू इलाके में आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों का अभियान शुक्रवार को भी जारी है। गुरूवार को मुठभेड़ में सेना के एक जवान का बलिदान हो चुका है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों के घेरे में चार आतंकवादी फंसे हुए हैं। इनकी संख्या ज्यादा भी हो सकती है। इनमें पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों के होने की भी संभावना जताई जा रही है।

सैन्य अधिकारियों के अनुसार, गुरूवार को जिले के छात्रू के सिंहपोरा जंगली इलाके में सुरक्षाबलों कों आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान छुपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर भीषण गोलीबारी की। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। आतंकियों की भीषण गोलीबारी में सेना का जवान घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत मौके से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान जवान बलिदान हो गया।

आज भी सुरक्षाबलों का आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी है। अतिरिक्त सुरक्षाबलों को मौके पर भेजा गया है। सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर हैं और अभियान की निगरानी कर रहे हैं। आतंकियों का पता लगाने के लिए ड्रोन और हेलिकाप्टर का प्रयोग भी किया जा रहा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories