कोलकाता में वीजा अवधि खत्म होने के बाद रह रहे 6 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

0
264

🔹 Kolkata Bangladeshi Arrest मामला

कोलकाता पुलिस ने केंद्रीय कोलकाता के एक होटल से छह बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन पर वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में अवैध रूप से रहने का आरोप है।

Kolkata Bangladeshi Arrest की कार्रवाई सूचना के आधार पर की गई।

🔹 पार्क स्ट्रीट क्षेत्र में छापेमारी

पार्क स्ट्रीट थाना पुलिस ने कॉलिन स्ट्रीट स्थित होटल में छापा मारा। प्रारंभिक जांच में पता चला कि सभी युवक बांग्लादेश की सत्तारूढ़ पार्टी आवामी लीग से जुड़े बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, वीजा खत्म होने के बाद वे अपने देश लौटने के बजाय कोलकाता में ही ठहरे हुए थे।

🔹 आरोपितों की पहचान

गिरफ्तार लोगों में आबिर हुसैन, मोहम्मद मामुन रशीद, मोहम्मद अलीमुन गाजी, आज़म मोल्ला, फैजल अमीन और जायदुल इस्लाम शामिल हैं। बताया गया है कि आज़म मोल्ला पेशे से गायक है।

सोमवार को सभी को बैंकशाल अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 27 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

🔹 वीजा अवधि हो चुकी थी समाप्त

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सभी की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच है और वे बांग्लादेश के नोआखाली व टांगाइल क्षेत्र के निवासी हैं। वे चिकित्सीय वीजा पर भारत आए थे, लेकिन नवंबर से जनवरी के बीच उनके वीजा समाप्त हो गए थे।

Kolkata Bangladeshi Arrest के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सजा पूरी होने के बाद विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत उन्हें बांग्लादेश वापस भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here