Sun, Feb 15, 2026
13 C
Gurgaon

कोलकाता में देखते-देखते आग की लपटों से घिरा होटल, 13 की मौत, सात को सुरक्षित बचाया गया

कोलकाता, 30 अप्रैल (हि. स.)। महानगर के मेछुआ बाजार स्थित होटल ऋतुराज में मंगलवार रात आग लगने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फोन पर दुर्घटना की जानकारी ली। उन्होंने कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा और कोलकाता मेयर फिरहाद हकीम को पीड़ितों की मदद करने का निर्देश दिया। ममता ने सलाह दी कि झुलसे लोगों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया जाए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे होटल ऋतुराज में आग की लपटें उठती देखी गईं। इसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियां पहुंचीं। यह काफी पुराना होटल है। होटल की पहली मंजिल पर एक गोदाम और दूसरी मंजिल पर रेस्तरां है। तीसरी से छठी मंजिल पर आवासीय और कर्मचारी क्वार्टर हैं। होटल में ठहरे कुछ लोग तो छत पर शरण लेने में सफल रहे, लेकिन कई फंसे रहे। रात लगभग 11:30 बजे आग बुझाई जा सकी।

इसके बाद अग्निशमन कर्मी और आपदा राहत कर्मचारी नीचे से और छत के रास्ते होटल में दाखिल हुए। होटल के तीसरी से छठी मंजिल तक के कमरों में प्रवेश करके छानबीन की गई। अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान 13 लोगों के शव बरामद किए गए।

अधिकारियों का कहना है कि घटना के समय तेज बरसात हो रही थी। होटल की छत पर फंसे सात लोगों को भी हाइड्रोलिक सीढ़ी की मदद से सुरक्षित बचाया गया। नगर निगम मंत्री और मेयर फिरहाद हकीम के अलावा मंत्री शशि पांजा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने भी घटनास्थल का दौरा किया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories