Thu, Feb 19, 2026
24 C
Gurgaon

कोलकाता म्यूजियम में बम होने की धमकी से मचा हड़कंप, बम स्क्वाड ने संभाला मोर्चा

कोलकाता, 01 अप्रैल (हि. स.)। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन स्थित कोलकाता के ऐतिहासिक इंडियन म्यूजियम में बम होने की धमकी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मंगलवार सुबह म्यूजियम प्रशासन को एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसके बाद पुलिस को तुरंत सूचित किया गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए म्यूजियम को खाली करा दिया गया और बम स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची।

बम निरोधक दस्ते ने पूरे म्यूजियम परिसर की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से स्थानीय लोगों और म्यूजियम में मौजूद पर्यटकों के बीच दहशत फैल गई। पुलिस इस मेल की सच्चाई की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह किसी की शरारत है या कोई गंभीर खतरा। हालांकि मंगलवार दोपहर खबर लिखे जाने तक म्यूजियम के अंदर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह केवल एक धमकी भरा ईमेल रहा है। आईपी एड्रेस और और अन्य टेक्निकल जरिए से ईमेल भेजने वाले का पता लगाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि कोलकाता में पहले भी इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्क हैं। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है और मेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories