Fri, Mar 6, 2026
22 C
Gurgaon

कोलकाता: सियालदह–बजबज रेलखंड पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, ट्रेन सेवाएं बाधित

सियालदह–बजबज रेलखंड पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, यात्रियों में अफरा-तफरी

कोलकाता, 8 अक्टूबर: बुधवार सुबह सियालदह–बजबज रेलखंड पर एक मालगाड़ी के डिब्बे के पटरी से उतर जाने के कारण अप और डाउन दोनों दिशाओं में ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं। यह हादसा बजबज स्टेशन से थोड़ी दूरी पर 14 नंबर रेलवे गेट के पास हुआ।

रेल अधिकारियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। क्रेन की मदद से डिब्बे को हटाने का प्रयास जारी है। रेल प्रशासन ने यात्रियों को सेवाओं को जल्द बहाल करने का आश्वासन दिया।

इस घटना के चलते लोकल ट्रेनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ, और अप एवं डाउन दोनों दिशाओं की ट्रेनों में करीब एक घंटे की देरी हुई। कुछ ट्रेनों को आकड़ा, नुंगी और संतोषपुर स्टेशनों से सियालदह की ओर भेजकर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया।

हादसा ऐसे समय हुआ जब अधिकांश यात्री अपने दफ्तरों के लिए निकल रहे थे। सुबह के व्यस्त समय में सेवाएं बाधित होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और वैकल्पिक व्यवस्था के अभाव में उन्हें बस या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा।

रेलवे सूत्रों ने कहा कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही ट्रेनों की आवाजाही सामान्य कर दी जाएगी। यात्रियों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories