कोरबा: “दीदी के गोठ” कार्यक्रम का प्रसारण आज दोपहर 2 बजे

0
743

कोरबा में “दीदी के गोठ” कार्यक्रम का प्रसारण

कोरबा, 18 सितंबर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास मिशन- बिहान, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित “दीदी के गोठ” रेडियो कार्यक्रम का सितंबर माह का एपिसोड आज गुरुवार दोपहर 2 बजे प्रसारित किया जाएगा।

महिलाओं की सफलता की कहानियाँ

कार्यक्रम की खासियत यह है कि इसमें स्व-सहायता समूह की दीदियाँ अपनी सफलता की कहानियाँ स्वयं अपनी जुबानी सुनाती हैं। “दीदियों की कहानी, उन्हीं की जुबानी” के माध्यम से यह पहल महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में प्रेरणा देती है।

पहल के पीछे की सोच

यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

स्थानीय प्रशासन की तैयारी

सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने प्रसारित होने वाले कार्यक्रम से अधिक से अधिक ग्रामीणों को जोड़ने के लिए अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here