Mon, Feb 16, 2026
17 C
Gurgaon

आंध्र प्रदेश के करनूल में भीषण बस हादसा, 20 यात्रियों की मौत की आशंका

कुरनूल, 24 अक्टूबर (हि.स.)। आंध्र प्रदेश के करनूल ज़िले के उल्लिंडकोंडा चौराहे पर कावेरी ट्रैवल्स की एक बस में आग लगने से भीषण हादसा हुआ। बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई और उसमें सवार यात्री भी आग की चपेट में आ गए।

हादसे का समय और स्थिति

हादसा सुबह लगभग 3:30 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस एक दोपहिया वाहन से टकराने के बाद अनियंत्रित हो गई और उसमें आग लग गई। हादसे के वक्त बस में करीब 40 यात्री सवार थे। 12 यात्री बस से उतरकर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि बाकी यात्रियों की हालत गंभीर है।

बचाव और राहत कार्य

घायलों को कुरनूल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस चालक और सहायक दोनों ही आग से बाल-बाल बच गए। स्थानीय पुलिस और दमकलकर्मियों ने घटना स्थल पर पहुँचकर बचाव कार्य शुरू किया। भारी बारिश के बावजूद राहत अभियान जारी रहा।

यात्री विवरण

हादसे में बचने वाले यात्री: रामिरेड्डी, वेणुगोपाल रेड्डी, सत्यनारायण, श्रीलक्ष्मी, नवीन कुमार, अखिल, जश्मिता, अकीरा, रमेश, जयसूर्या और सुब्रमण्यम। अधिकांश यात्री हैदराबाद से संबंधित थे।

प्रशासन और आगे की कार्रवाई

जिला प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव और जांच कार्य शुरू कर दिया है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में लगभग 20 यात्रियों की मौत की आशंका जताई जा रही है। आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories