कुर्साकांटा के बलचंदा में हुए डकैती कांड के वांछित हिफाज गिरफ्तार

0
497

अररिया 31 जनवरी(हि.स.)। जिले के कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के बलचंदा गांव में जनवरी माह के पहले सप्ताह में हुए भीषण डकैती कांड के वांछित मो.हिफाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के बलचंदा गांव निवासी 40 वर्षीय मो.हिफाज है। हिफाज कुर्साकांटा थाना में दर्ज कई मामले में वांछित था।यह जानकारी कुर्साकांटा थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने दी। घटना के बाद से हिफाज फरार चल रहा था।बीती रात में मिली गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के बलचंदा गांव में किराना कारोबारी महेन्द्र प्रसाद केशरी के घर डेढ़ दर्जन से अधिक हथियार से लैस डकैतों ने 5 और 6 जनवरी की रात को भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया था और किराना कारोबारी महेन्द्र प्रसाद केशरी के पुत्र अजीत केशरी को गोली मारकर घायल कर दिया था।मामले की उद्भेदन को लेकर एसपी अंजनी कुमार के द्वारा एक एसआईटी का भी गठन किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here