Sat, Mar 7, 2026
21 C
Gurgaon

श्रमिक नेता की बेटी की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटकता मिला शव

कोरबा, 12 मार्च (हि.स.)।कोरबा जिले के गेवरा बी टाइप में रहने वाले श्रमिक नेता सीताराम साहू की 27 वर्षीय पुत्री रोशनी साहू का शव उनके घर में फंदे से लटकते हुए पाया गया। घटना देर रात की है। घटना के समय रोशनी घर में अकेली थी, जबकि उनके पिता किसी सामाजिक कार्यक्रम में बाहर गए हुए थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रोशनी का हाल ही में तलाक हुआ था और वह अपने माता-पिता के साथ रहती थी। पुलिस ने बताया कि रोशनी के पिता सीताराम साहू और उनकी पत्नी रोशनी को रायपुर से लेकर आए थे, जहां रोशनी की मां को उन्होंने रायपुर छोड़ दिया था। रोशनी के पिता सीताराम साहू अपने रिश्तेदार के यहां दशगात्र कार्यक्रम में अकलतरा के आसपास गांव गए थे, जबकि रोशनी घर में अकेली थी।घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि रोशनी के पिता सीताराम साहू ने अपनी बेटी की मौत की सूचना पुलिस को दी थी।

दीपका थाना प्रभारी प्रेम चंद साहू ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस ने बताया कि रोशनी की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस ने रोशनी के परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ की है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories