Fri, Feb 6, 2026
23 C
Gurgaon

पेड़ काटते समय मजदूर की दर्दनाक मौत

अमेठी, 9 अप्रैल (हि.स.)। जिले के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के भाले सुल्तान थाना अंतर्गत अढनपुर गांव निवासी 30 वर्षीय श्याम लाल की बुधवार सुबह पेड़ की डाल काटते समय दर्दनाक मौत हो गई। वह मजदूरी के सिलसिले में दक्षिण गांव चूंपी बॉर्डर गया था, जहां पेड़ काटते समय संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा और उसी दौरान काटी गई भारी डाल उसके ऊपर गिर पड़ी।

हादसे में श्याम लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही उसका भाई उसे लेकर तत्काल जगदीशपुर सीएचसी अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

श्याम लाल पेशे से एक ठेकेदार मजदूर था और पेड़ काटने का कार्य करता था। उसकी असमय मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी क्रांति (28 वर्ष) का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन बच्चे—सचिन (10), सुमन (8) और विमलेश (6) हैं।

श्याम लाल भाई राम लाल और सोहन के साथ मिलकर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है। थाना प्रभारी के अनुसार, घटना को लेकर अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories