Wed, Mar 11, 2026
24 C
Gurgaon

अवैध पशु कटान करने वाला अभियुक्त कुरैशी मुठभेड़ में गिरफ्तार

फिरोजाबाद, 11 फरवरी (हि.स.)। थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने सोमवार देर रात अवैध पशु कटान करने वाले एक अभियुक्त लईक कुरैशी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि थाना प्रभारी रसूलपुर अनुज कुमार पुलिस टीम के साथ रविवार की देर रात क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त लईक कुरैशी पटेल कारखाने के पीछे लालपुर मंडी ग्राउंड में अवैध हथियारों के साथ किसी जानवर को काटने की तैयारी कर रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो अभियुक्त लईक कुरैशी ने पुलिस टीम को देख फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त लईक कुरैशी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, चाकू व रस्सी आदि सामान बरामद किया है। अभियुक्त 30 फुटा थाना रसूलपुर का निवासी है।

एएसपी ने बताया कि घायल अभियुक्त को तत्काल पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। वह अवैध पशु कटान के दो मुकदमों में वांछित चल रहा था। उससे पूछताछ की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories